कभी भी सेल्फ स्टडी करते समय हमेशा टेबल और चेयर का सहारा लीजिए, यानी कि चेयर पर बैठकर ही अपनी पढ़ाई करें।
पढ़ते समय ये ध्यान रखें कि जिस कमरे में आप पढ़ाई कर रहे हैं, उसमें उजाला कम नहीं होना चाहिए, यानी कि रौशनी पर्याप्त मात्रा में हो, क्योंकि अंधेरे में पढ़ने पर आँख पर जोर पड़ता है और विद्यार्थी को नींद आने लगती है।
लगातार 2-3 घंटे ना बैठें। बीच में थोड़ा ब्रेक लें और थोड़ा walk kare, घूमे। ऐसा करने से नई ऊर्जा मिलती है और पुनः पढ़ने में मन भी लगता है।
पढ़ते समय बीच-बीच में आप हल्का चाय अथवा कॉफी ले सकते हैं। ध्यान रहे कि चाय अथवा कॉफी ज्यादा मात्रा में नहीं लेना है, नहीं तो ये आपकी नींद को बहुत ज्यादा प्रभावित बनाता है जो कि स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है।
जब अत्यधिक नींद जैसा महसूस हो रहा हो तो थोड़ा देर आराम कर लेना चाहिए और फिर उठकर मुंह धो कर थोड़ा हवादार जगहों पर घूम लेना चाहिए। ऐसा करने से शरीर को नई ऊर्जा मिलती है और पुनः आपको पढ़ने का मन करता है।
Angel2357
11 Feb, 2026Boost your profits with our affiliate program—apply today!
Clementine2099
23 Mar, 2026Become our partner now and start turning referrals into revenue!
Marco2837
22 Apr, 2026https://shorturl.fm/O8ifA