Science Sangrah

  • Home |
  • पढ़ा हुआ प्रश्न उत्तर कैसे याद रखें

Drive...

प्यारे बच्चों, इस बात से बिल्कुल न घबराएं कि आप अगर कोई टॉपिक पढ़ते हैं और कुछ दिनों बाद वो भूल जाते हैं। हर व्यक्ति का स्वभाव होता है कि जब वो कोई काम कर रहा है और उसका अभ्यास बार-बार नहीं करे तो उसे धीरे-धीरे वो भूलने लगता है। जैसे कि आप किसी सिंगर, क्रिकेटर, कलाकार, एक्टर आदि को देखते हैं, अगर ये लोग अपने कामों को बार-बार न करें तो वे अपने कामों में बेहतर नहीं कर पाते हैं। आपको भी यह ध्यान देना होगा कि-
पढ़ा हुआ प्रश्न उत्तर कैसे याद रखें
Anu Sir

पढ़ा हुआ प्रश्न उत्तर कैसे याद रखें-

  • आपका भी ये नैतिक निम्मेदारी बनती है कि आप किसी टॉपिक को पढ़ते हैं या याद करते हैं तो एक निश्चित अवधि के बाद उसे पुनः पढ़े अर्थात रिवीजन करें।
  • ये भी ध्यान रखें कि याद करने अथवा समझने के बाद उस प्रश्न-उत्तर को अपने शब्दों में लिखें। लिखने से प्रश्न-उत्तर लंबे समय तक याद रहते हैं और अशुद्धियाँ दूर होती हैं।
  • प्रतिदिन आप बंद कमरे में एक शिक्षक की भांति व्यवहार करें। इस बात का यह मतलब है कि आप स्वयं को शिक्षक समझकर किसी टॉपिक पर बोलना शुरू करें। ऐसा सोचिए कि आप किसी विद्यार्थी को समझा रहे हैं। ऐसा करने से आपकी स्मरण शक्ति बढ़ती है। समझाने के क्रम में नई बातें आपके दिमाग में आएँगी और आपके अंदर समझने-समझाने की कला में वृद्धि होगी।
  • बहुत ऐसे टॉपिक होते हैं जिसका उदाहरण एक प्रयोग के रूप में हो अथवा किसी घटना से जोड़कर उसे आप समझते हैं तो वो ज्यादा समझ आता है और लंबे समय तक याद रहता है।
  • 2 Comments

    Leave A Comment

    Fields (*) Mark are Required

    Categories

    Recent Posts

    कुछ प्रेरणादायक बातें हैं जो आपको अपनी मंजिल तक पहुंचने में मदद करेंगी :
    June 25, 2024
    पढ़ाई में मन कैसे लगाएँ
    June 14, 2024
    अगर आपको पढ़ाई करते समय नींद आए तो क्या करें
    February 16, 2023

    Popular Tag